Coolboy (Nova Esports)
Coolboy फेमस चाइनीज प्लेयर हैं. ये कमाई के मामले में भी अव्वल हैं. Coolboy साल 2019 तक XQF का हिस्सा रहे. इसके बाद Nova Esports के साथ जुड़े. कूलबॉय के लिए साल 2020 भी बेहतरीन रहा. इस साल कूलबॉय ने अपनी टीम के साथ पीसकीपर एलीट लीग: सीजन 2 (PEL: S2) और पीसकीपर एलीट चैम्पियनशिप जीते. साल 2020 में इस चाइनीज प्लेयर ने 210 हजार डॉलर, यानी लगभग 1.54 करोड़ रुपये कमाए.
king (Nova Esports)
इस साल Nova Esports का पार्ट रहे king ने शानदार परफॉर्म किया है. ताइवान के इस प्लेयर ने PEL 2020 चैम्पियनशिप में अपना परचम लहराया. PUBG Mobile esports जॉइन करने के बाद PEC 2020 किंग के लिए पहली टूर्नामेंट जीत थी. किंग ने पबजी टूर्नामेंट से साल 2020 में लगभग 198 हजार डॉलर, यानी करीब 1.45 करोड़ रुपये कमाए.
Jimmy (Nova Esports)
Nova Esports के Jimmy इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. साल 2020 में इस प्लेयर ने शानदार परफॉर्म किया है. ताइवान के Jimmy ने भी इस साल करीब 210 हजार डॉलर, करीब 1.54 करोड़ रुपये की कमाई की है.
Order (Nova Esports)
Nova Esports के इस प्लेयर ने 2020 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. PEC 2020 चैम्पियनशिप में Order दूसरे नंबर पर रहे. PUBG Mobile Global Championship में भी इन्होंने बेहतरीन परफॉर्म किया. इस चाइनीज प्लेयर ने साल 2020 में 213 हजार डॉलर, लगभग 1.56 करोड़ रुपये की कमाई की है.